👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की महिला थाना अध्यक्ष मनु सक्सेना ने वन महोत्सव के अवसर पर अपनी टीम के साथ पौधारोपण किया. इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए. थाना अध्यक्ष मनु सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है. ऐसे में हर किसी को पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए. मनु सक्सेना के इस जागरूकता संदेश में उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद उसका ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है क्योंकि यही पौधे पेड़ बनकर आपको फल और छाया देंगे.
































