👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत रविवार को रेलवे सुरक्षा बल हापुड़ पोस्ट द्वारा रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई गई. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने यह दौड़ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट से शुरू की और विभिन्न क्षेत्रों से निकाली. दौड़ के बाद आरपीएफ के जवानों ने पौधारोपण भी किया. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होंगे.
































