👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हापुड़ के चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कालेज परिसर में शनिवार को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, विधायक विजयपाल, महामंत्री पुनीत गोयल आदि शनिवार को विद्यालय परिसर में पहुंचे और विद्यालय के संस्थापक चौ.चंद्रमणि त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किय और सांसद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
भाजपा नेताओं ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































