👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में बाबा मोहन राम मंदिर पर सभी भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में भक्तों ने नृत्य किया और कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया. बाबा मोहन राम मंदिर में शिव परिवार बाबा गोरखनाथ, चामुंडा माता, राम दरबार, शिवलिंग की स्थापना से पूर्व नगर में घुमाया गया जहाँ भक्तों ने बढ़चढ़कर दर्शन किए. इस अवसर पर झांकियां भी निकाली गई जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. इस अवसर पर सेवक नैन सिंह, चरण सिंह, चंद्रभान, प्रेमचंद, हरपाल सिंह, राज प्रताप उर्फ राजीव, रामफल, भरत प्रसाद आदि मौजूद रहे जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की.
































