👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाबूगढ़ के ग्राम नली हुसैनपुर निवासी व युवा वैज्ञानिक व मेरठ कॉलेज के छात्र मौ.नदीम को मेरठ कॉलेज मेरठ के ई सेल का इनोवेटर बनाया गया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों व साथियों ने शुभकामनाएं दी।
मौ.नदीम को इससे पहले National Intellectual property awareness mission के अन्तर्गत राष्ट्रीय इनोवेटर बनाया गया था।
नदीम ने अनेक पुरस्कार वैज्ञानिक साहस पुरस्कार, चाइल्ड वैज्ञानिक आदि से पुरस्कृत होकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है जिससे घर में परिजनों व दोस्तों में खुशी का माहौल है।




























