👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड स्टार द्वारा सभी मेंबर को नव सत्र 2022-23 की बधाई एवं शुभकामनायें दी गई. शुक्रवार को सत्र के प्रथम दिवस पर लायंस क्लब हापुड स्टार परिवार के द्वारा डाँक्टर डे व सीए डे पर हापुड के डाक्टर डा संजीव वशिष्ठ, डा अंकित गोयल, डा ईशा गोयल, डा राहुल गुप्ता व सीए विपिन गुप्ता, सीए लवली गोयल को सम्मान पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया.
प्रधान लायन दीपक मित्तल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, सचिव लायन नितिन कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल, लायन मोहित शर्मा, लायन अंकुर बंसल आदि उपस्थित रहे.




























