👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तैनात तीन कानूनगो को सरकार ने पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार बनाया है. तीन कानूनगो को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति मिली है जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है. गढ़ तहसील में तैनात कानूनगो लीलू सिंह, मनोज कुमार व राजपाल सिंह को नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नत किया गया है. शासन स्तर से कुछ राजस्व निरीक्षकों और रजिस्ट्रार कानूनगो को पदोन्नति दी गई है जिनमें गढ़ तहसील के इन तीनों कानूनगो के नाम भी शामिल है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























