👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रभु रस के बीच शुक्रवार को हापुड़ में भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्रभात फेरी में प्रभु भक्ति का रस जमकर बिखरा और भक्तों ने जमकर नृत्य कर भक्ति रस में डूबकी लगाई।
प्रभु भक्तों का सैलाव शुक्रवार की भोर में रेलवे रोड पर एक धर्मशाला पर एकत्र हुआ और भगवान श्री जगन्नाथ जी के विग्रह के साथ प्रभात फेरी शुरु की। भजन, संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी राजेंद्र नगर, श्री नगर, बैंक कालोनी होते हुए गीता मार्ग पर विश्राम किया, जहां भक्तों ने संकीर्तन कर भक्ति रस की धारा प्रवाहित की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। शनिवार को प्रभात फेरी का अंतिम दिन होगा।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























