हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी रुखसाना पत्नी जीशान को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद एंबुलेंस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही जच्चा को प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा एंबुलेंस स्टाफ की सूझबूझ से महिला की डिलीवरी कराई गई जिसने बच्ची को जन्म दिया.
रुखसाना को प्रसव पीड़ा होने पर आशा देवेंद्र ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस स्टाफ विकास, चंद्रशेखर और आशा देवेंद्र ने डिलीवरी कराई. रुखसाना को बेटी होने पर सभी ने उसे बधाई दी.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























