👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के 22वें महोत्सव पर रविवार को प्रभात फेरी उत्सव शुरु हो गया। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालु रविवार की भोर में हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में एकत्र हुए और फिर भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव जी व बहन सुभद्रा जी के विग्रह के साथ प्रभात फेरी शुरु की। यह प्रभात फेरी श्री राधा कृष्ण के भजनों के साथ सत्तीवाड़ा, छोटी मंडी, सर्राफा बाजार, चाह कमाल, खारी कुआं आदि इलाकों से निकली। प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।




























