👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थान हापुड़ देहात के अंतर्गत राजीव विहार के शिव विहार में निर्माणाधीन एक मकान से ई रिक्शा में ट्राली इंजन को चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जब कि चार अन्य मौके से भाग खड़े हुए।
पुलिस ने बताया कि शिव विहार में निर्माणाधीन एक मकान से कुछ लोगं ने एक ट्राली इंजन को चोरी कर लिया और एक ई रिक्शा में ले जाते वक्त लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसके चार साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव टयाला के महबूब के रुप में की गई है।






























