👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार की देर शाम एक कैंटर अचानक धंस गया और एक ओर झुक गया जिससे यातायात प्रभावित हो गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई. बता दें कि एक कैंटर सामान लादकर बुलंदशहर की ओर से हापुड़ पहुंचा. जैसे ही कैंटर बुलंदशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वह अचानक धंस गया. ज्ञात हो कि बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था और मिट्टी बिछाई गई थी जहां शुक्रवार की रात को यह कैंटर अचानक धंस गया. इससे पहले भी कई वाहन यहां धंस चुके हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही

























