हापुड़ (अशोक तोमर): यहां शनिवार की सुबह हुई तेज वर्षा से लोगों व किसानों ने राहत महसूस की है। वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के साथ किसानों को भी राहत दी है। बता दें कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी होने के कारण लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो रहा था। वर्षा न होने से किसानों की धान की फसल रोपाई व सिंचाई नहीं हो पा रही थी। आज सुबह हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई देने के साथ आमजन को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। किसानों की फसल धान, गन्ना, ज्वार,बाजरा आदि फसलों के लिए यह वर्षा रामबाण साबित हुई है।

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:
























