हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के चिंतन शिविर हरिद्वार में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने किसानों के साथ बैठक करके और अपने पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को लेकर चिंतन शिविर में वार्ता हुई और वार्ता में सभी ने आश्वासन दिया कि हम एमएस पी कानून बनवाने के लिए आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि अपने अपने गांव में प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी सभी ग्रामवासी मिलकर भेजो कि प्रधानमंत्री हमें एम एस पी पर कानून बनाओ तभी हमारा भला होगा और कहां कि जो कोर्ट द्वारा गन्ना किसानों के भुगतान पर ब्याज मिलना है उस ब्याज को दिलाओ और साथ ही हापुड़ के मुकुल कुमार त्यागी को जो पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता थे उनको उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सरदार वी एम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश को मजबूत बनाकर हर जिले में किसानों को खड़ा करना है। किसानों के हक दिलाने के लिए संघर्ष करना है। एमएसपी कानून बनवाने को लेकर आने वाले अगस्त को हर जिले में एक चिट्ठी जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी कि हमारा एमएसपी गारंटी कानून बनाओ हापुड़ जिले से राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी जिला संयोजक नरेंद्र चौधरी मेरठ मंडल प्रभारी तरूण चौधरी मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ढिल्लो व रोहित चौधरी संजय चौधरी विपिन चौधरी विनीत त्यागी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रताप बहादुर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे हापुड़ जिले से सैकड़ों की संख्या में हरिद्वार चिंतन शिविर में किसानों ने उपस्थिति दर्ज की।
Happy Father’s Day: Sanskar Educational Group



























