👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह अग्निपथ का विरोध किया और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ी चौराहे पर बैठे किसान नेताओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की. सूचना पर हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से वापस जाने की अपील की. इस दौरान अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा. इस दौरान जसवीर उर्फ बॉबी, संत सिंह, राकेश कुमार, सुनील चौधरी, जगेंद्र, नरेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे.





























