हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी के पास किठौर मार्ग पर खड़ी एक गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने नोटों से भरी अटैची को चुरा लिया. अटैची में 60 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मेरठ के शास्त्री नगर की अंसल कॉलोनी निवासी बृजेश चौधरी ने बताया कि वह बाबूगढ़ के गांव सरावनी के पास किठौर मार्ग पर स्थित शीत ग्रह के बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर चले गए. इसी दौरान चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसके अंदर रखी अटैची को चुरा लिया. जब वाहन स्वामी वापस लौटा तो मामले की जानकारी मिली जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Happy Father’s Day: Sanskar Educational Group






























