👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऊर्जा निगम की टीम बिजली चोरों को चैन से सोने नहीं देगी. बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अधिशासी अभियंता केपी पुरी के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया. शनिवार की रात चलाए गए चेकिंग अभियान में 15 से अधिक लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. टीम ने गढ़ नगर, सिंभावली, बहादुरगढ़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जहां पर 15 से अधिक विद्युत चोरों को पकड़ा जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जगह-जगह मिल रही लाइन लॉस की शिकायत के बाद अधिकारियों ने बिजली चोरों को सबक सिखाने का फैसला लिया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























