हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद के भूतपूर्व सैनिकों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में आयोजित हुई। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को सम्बोधित कर, अग्निपथ योजना के विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही भूतपूर्व सैनिकों से उपरोक्त योजना के सम्बन्ध में समाज खासकर युवा वर्ग में फैल रही भ्रांतियों को दूर करने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा भूतपूर्व सैनिकों से जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखने एवं अमन चैन बनाये रखने के लिये स्थानीय प्रशासन का सहयोग किये जाने की अपील की गयी। बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शान्ति व्यवस्था एवं अमन-चैन बनाये रखने हेतु प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया गया । बैठक में उपस्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी Lt. Col. विवेक सिंह, H/ Capt राजेशपाल अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघ हापुड़, हवलदार कृष्णापाल, प्रदेश अध्यक्ष ( उ०प्र०) AIEDC, वांरट ऑफिसर मनवीर सिंह उपाध्यक्ष, जिला सैनिक बन्धु, Capt महीपाल, Capt गोपीचन्द, सूबेदार रतनपाल, विक्रम सिंह, चन्द्रवीर सिंह आदि उपस्थित रहें।
























