हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ मंडल में दोहरीकरण कार्य की वजह से दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी जिसकी वजह से रेल यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट, बाराबंकी, अकबरपुर और जाफराबाद रेल मार्ग पर दोहरीकरण का कार्य किया जाना है जिसकी वजह से जनपद हापुड़ से गुजरने वाली रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने का फैसला लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 8 जुलाई से 22 जुलाई तक, अमृतसर से जयनगर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 6 जुलाई से 20 जुलाई तक रद्द रहेगी. आनंद विहार रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 22 जून से 20 जुलाई, रक्सौल से आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 23 जून से 21 जुलाई तक रद्द रहेगी जिससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE






























