हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हपुड़ में यदि किसी ने शांति भंग करने का प्रयास किया तो उपद्रवी जिला प्रशासन व पुलिस की कड़ी निगरानी से बच नहीं पाएगा। जिलाधिकारी मेधा रुपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ए.सी को छोड़कर पैदल ही सड़कों पर निकले है औऱ गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखे है। आइए आपकों दिखाते है जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट पर एक रिपोर्ट-
अग्निपथ को लेकर देश भर मे हिंसक व आगजनी की घटनाओं तथा सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की खबरें आ रही है। जिलाधिकारी मेधा रुपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड तथा संवेदनशील इलाकों का दौरा पर अधीनस्थ को जरूरी दिशा निर्देश दिए है और ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां युवा फोर्स में भर्ती होने की तैयारी कर रहे है। पुलिस की गश्त जारी है।

























