👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया में शुक्रवार को एक अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. मामला शुक्रवार का है जब खेतों में एक अजगर निकलने से अफरातफरी की स्थिति बन गई. ग्रामीणों ने देर किए बिना वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

























