👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मयूरी राफेल का साइज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. यह विशाल मयूरी राफेल हापुड़ के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरता है जिस पर किसी पुलिसकर्मी की नजर नहीं पड़ती. पुलिसकर्मी भी इन्हें देखकर आंखें मूंद लेते हैं. बता दें कि व्यापारी अपने फायदे के लिए सड़क पर चल रहे राहगीरों की जान को खतरे में डाल देते हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग बर्दाश्त न की जाए लेकिन हापुड़ में अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा. यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क पर चल रहे राहगीरों की जान खतरे में है.

























