हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में 108 एंबुलेंस में एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी. जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़मुक्तेश्वर के सीएचसी में भर्ती कराया गया.
108/102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि बुधवार को गांव करीमपुर निवासी शोभा पत्नी पप्पी को अचानक पेट में दर्द उठा जिसके बाद 108 एंबुलेंस को कॉल कर मामले की जानकारी दी गई. एंबुलेंस कर्मी देर किए बिना गर्भवती महिला शोभा को लेने पहुंचे. अस्पताल पहुंचते समय रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. एंबुलेंस स्टाफ द्वारा रास्ते में महिला की डिलीवरी कराई गई जिसके बाद जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार दिया गया. मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें उपचार के लिए गढ़मुक्तेश्वर में सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर मंजू की देखरेख में उपचार चल रहा है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























