हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण भले ही अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला रहा हो, परंतु कोलोनाइजरों के हाथ लम्बे हैं और वे अभी- भी इस धंधे में लिप्त है। हापुड़-मोदीनगर रोड पर स्थित बदेहस्ता स्कूल के पीछे कुछ लोगों ने एक जमीन पर चिन्ह लगाकर अवैध कालोनी का नक्शा जारी किया और बिचौलिए प्लाट्स बिकवाने में जूट गए है। प्रत्येक प्लाट्स के दाम लौकेशन के हिसाब से 5-10 हजार रुपए प्रति गज दलाल बता रह है।
कोलोनाइजर व भूमि स्वामी ने भूमि को उपखंडों में बेचने के लिए प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली है। अवैध कालोनियों का पूरा जाल मोदी नगर रोड से दस्तोई रोड, किठौर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, गढ़ रोड तक फैला हुआ है। अवैध कालोनी में प्लाट लेने से पहले पूरी जांच कर लें और धोखाधड़ी से बचे। बिचौलियों के बहकावे में न आए।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























