हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड ज़िले के पैट्रोल पम्पों कैन में डीज़ल नहीं देने से किसान परेशान हैं जिससे किसानों को भारी समस्याएँ हो रही हैं। डीजल न मिलने से किसानों को चारा काटने की मशीन , पानी के लिए डीज़ल पम्प सैट व ट्रैक्टर आदि में किसानों की समस्याएँ पैदा हो गई है जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में सोमवार को किसान ज़िलाधिकारी से मिले और एक ज्ञापन दिया ।ज़िलाधिकारी ने किसानों की समस्या को सुना और आश्वासन दिया कि किसानों को डीजल के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा।समस्याओं को देखते हुए पैट्रोल पम्प वालो निर्देश दिये कि किसानों की फसलों की सिंचाई को देखते हुए किसी भी किसान को कैन में डीज़ल देने से मना नहीं करेंगे ।
पवन हूण, राजेंद्र गुर्जर , राजबीर भाटी, रवि भाटी, राजेंद्र प्रधान, मोनिका तेवतिया पूनम त्यागी, सुधाकर त्यागी, विजयपाल सिह, मंगल सिंह, नीतेश कसाना धर्मेन्द्र त्यागी, मोनू त्यागी, संजय त्यागी चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।



























