हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना निवासी जाहिद पुत्र रईसुद्दीन 20 साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जो शनिवार को अचानक अपने घर पहुंच गया. लापता बेटे को देखकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए. जाहिद ने बताया कि वह किस तरह लापता हो गया और दो दशक बाद अपने घर पहुंचा.
जाहिद ने बताया कि साल 2002 में गाज़ियाबाद के लोनी में स्थित एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसी साल अप्रैल में वह अपने दोस्तों के साथ मदरसे के बाहर घूम रहा था जहां दोनों से बिछड़ गया और रास्ता भटक गया. इसी दौरान जाहिद को दो लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ उस सोनीपत में स्थित एक गांव ले गए जहां फार्म हाउस में जाहिद से 20 वर्षों तक मजदूरी कराई. जाहिद ने तीन दिन पहले अपने दोस्त से दौ सो रुपए उधार लिए और किसी तरह अपने घर पहुंचा. वह ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद आ गया जहां से ऑटो की मदद से शनिवार की सुबह धौलाना पहुंचा. 20 साल पहले लापता हुए जाहिद की उम्र अब 32 वर्ष हो चुकी है जिसका घर लौटने पर परिजनों ने स्वागत किया.





























