हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-34 के अंतर्गत मौहल्ला श्रीनगर में बंदरों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को करीब 34 बंदरों को पकड़ा गया, जिससे नागरिकों ने कुछ राहत महसूस की है।
श्रीनगर सुधार समिति हापुड़ ने बताया कि वार्ड नम्बर-34 के अंतर्गत श्रीनगर, रामगंज, पटेलनगर, लक्ष्मी नर्सरी, प्रकाश नगर, राजेंद्र नगर, अमरदीप कालोनी आदि क्षेत्र आते है। वार्ड नम्बर-34 के अंतर्गत अनेक समस्याएं मुहं बाए खड़ी है। इलाके में बंदरों का आंतक जर्जर विद्युत तार, नीचे लटके बिजली के तार तथा गले हुए बिजली के पोल आदि समस्याएं है, जो नागरिकों को परेशान कर रही है। बंदरों के आंतक का महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शिकार हो रहे है। 34 बंदरों के पकड़े जाने से कुछ राहत अवश्य महसूस हो रही है। बंदरों के आंतक से मुक्ति दिलाने के लिए रामगंज, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, अमरदीप कालोनी आदि में भी बंदरों को पकड़े का अभियान चलाया गया है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE






























