👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व रक्तदान दिवस पर सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के आर्य समाज मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलांइस क्लब हापुड़ यूनिवर्सल व संस्कृति एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर संस्था ने भी सहयोग किया। शिविर में रक्तदान हेतु करीब 50 नौजवानों ने पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डा.पायल गुप्ता, प्रभात शर्मा, सतीश प्रधान, ब्रिजेश कुमार, डा. शिवकुमार, डा. रमेश अरोरा, आनंद प्रकाश आर्य आदि उपस्थित थे।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























