हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में शनिवार की शाम करीब पांच बजे दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. एक सैंट्रो और वैगनआर गाड़ी में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पहुंचे मुख्य शमन अधिकारी मनु शर्मा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रलोक कॉलोनी में खाली प्लॉट है जहां अक्सर लोग कूड़ा डालते हैं. प्लॉट में सुधीर पुत्र राजाराम निवासी भगवानपुरी तथा पवन पुत्र भारतदीप निवासी भगवानपुरी की गाड़ी खड़ी थी किन्हीं कारणों से प्लॉट में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और सेंट्रो के अंदर का हिस्सा जलकर राख हो गया. सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग पर काबू पा लिया.





























