हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद की एक नई शाखा “युवा शक्ति” का गठन हापुड़ शहर मे किया गया है। जिसके तत्वाधान में मीठे शर्बत की एक छबील “गोयल फर्नीचर, रेलवे रोड, हापुड़” पर लगाई गई जिसमें लगभग 2 हज़ार लोगो ने मीठा शर्बत पीकर चील चिलाती गर्मी से राहत ली। छबील पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती ममता शर्मा एवं जिला कॉर्डिनेटर पंकज गर्ग का भी सानिध्य मिला । कार्यक्रम में विशेष रूप से “स्वच्छ भारत अभियान” को ध्यान में रखते हुए डिस्पोज़ल ग्लास का प्रयोग ना कर स्टील के ग्लास का प्रयोग किया गया।
संस्था के लगभग 25 सदस्यों ने इस प्रथम कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक की चिल चिलाती धूप में उपस्थित रह कर स्वयं लोगो को शर्बत पिलाया। संस्था के मार्गदर्शक अमित कुमार सिंहल ने बताया कि संस्था सेवा कार्यों में विशेष कार्य कर समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाएगी । संस्था के अध्यक्ष डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि वे समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगे। संस्था की सचिव श्री मुदित मोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी शाखा युवा शक्ति जन सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेगी।
कार्यक्रम में सौरभ अरोरा, विकास गर्ग, आशीष मित्तल, राम राघव अग्रवाल, अश्विनी कुमार, हिमांशु जैन, मनोज कुमार गर्ग, निशांत जैन, प्रिंस गोयल, रजत गोयल, राकेश जैन, शशांक आर्या, तुषार अग्रवाल, विनय गोयल, विवेक अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, रिशु जिंदल, शुभम गर्ग आदि उपस्थित रहे।





























