हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी रेप की शिकार हुई एक गर्भवती महिला न्याय के लिए थाने पहुंची. मीडिया से बात करते हुए वह भावुक हो उठी. महिला का कहना है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में जेठ ने उसके साथ रेप किया है. मामले में कार्रवाई के लिए उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया लेकिन वह न्याय के लिए यहां-वहां के चक्कर काट रही है. आइए सुनाते हैं आपको पीड़िता का दर्द.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता सिंभावली थाना क्षेत्र की निवासी है जिसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. पीड़िता दो महीने की गर्भवती है. उसका कहना है कि 29 मई को उसके जेठ और जेठानी ने हाथापाई की जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए. वहीं 30 मई को पीड़िता के घर में जेठ जबरदस्ती घुस आया और महिला के साथ रेप किया. महिला ने इस दौरान विरोध भी किया लेकिन आरोपी को जरा भी दया नहीं आई. न्याय के लिए वह थाने पहुंची. महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.





























