हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हरियाणा में दिल्ली में शराब सस्ती होने के कारण शराब की तस्करी की संभावनाएं बढ़ गई हैं जिसके कारण दिल्ली की ओर से वाहनों की तलाशी जनपद हापुड़ की सीमा पर ली जा रही हैं। आबकारी निरीक्षक वी.के. सिंह, यात्रीकर अधिकारी मनोज कुमार व जीएसटी से प्रदीप पुंडरी ने विभागीय कर्मचारियों के साथ शुक्रवार की रात को छिजारसी टोल प्लाजा पर वाहनों की चैकिंग का सघन अभियान चलाया, परंतु तस्करी की शराब हाथ नहीं लगी। सूचना विभाग के माध्यम से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया हैं कि यह अभियान जारी रहेगा।
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749
























