हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी की एक फैक्ट्री हुए विस्फोट के मामले में एक और कारीगर जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग हार गया जिससे फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या 15 से बढ़कर 16 हो गई. इससे पहले शुक्रवार को दो युवकों की मौत हुई थी जिसके बाद शुक्रवार को एक और युवक ने दम तोड़ दिया.
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर निवासी 19 वर्षीय तालिब पुत्र हाकिम विस्फोट के दौरान आग में झुलस गया जिसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी बिगड़ती हालत को देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया. दिल्ली में उपचार के दौरान शुक्रवार को तालीम ने दम तोड़ दिया. परिजनों में कोहराम मचा है
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























