हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले दो महीनों में मानचित्र/शमन स्वीकृति तथा संपत्तियों के विक्रय से एचपीडीए को लगभग 20 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है.
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण आनंद विहार योजना में निर्मित अलकनंदा अपार्टमेंट मैं रह रहे लोगों के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है. इसके साथ ही कालिंदी अपार्टमेंट में आउटर बाउंड्री और बाउंड्री के अंदर सीमेंट टाइल तथा वृक्षारोपण का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है. हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एचपीडीए लोहिया पार्क में अतिरिक्त सिटी पार्क, नर्सरी तथा औषधीय पास भी विकसित करेगा. बालाजी मंदिर के पीछे एमआईजी भवनों के ब्लॉक में अवस्थापन सुविधा तथा कलेक्टर व एसपी ऑफिस के मध्य सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























