हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़-मेरठ बाईपास पर स्थित फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल से भरा एक कैंटर टायर फटने की वजह से पलट गया और खेतों में जा गिरा. इस दौरान कैंटर में सवार परिचालक श्रीपाल पुत्र धर्मवीर निवासी स्याना कैंटर के नीचे दबकर घायल हो गया. सूचना पाकर देहात थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज मनिंदर सिंह, कॉन्स्टेबल सुनहरी लाल, कॉन्स्टेबल गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और परिचालक को बाहर निकाल कर देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं कैंटर को क्रेन की सहायता से सीधा किया गया.
चालक राजाराम ने बताया कि कैंटर मेरठ से बुलंदशहर की ओर जा रहा था जिसका टायर अचानक फट गया जिससे वह असंतुलित होकर खेतों में गिर गया. इस दौरान चालक राजा राम को मामूली चोटें आई जबकि परिचालक श्रीपाल कैंटर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस और हाईवे पेट्रोल ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां परिचालक का उपचार जारी है. हादसे के दौरान कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया.























