हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): ग्राम हिम्मतपुर में जनसंख्या समाधान फ़ाउन्डेशन के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। राजेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष ने गति से बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण होने वाली समस्याओं भय ,भूख ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी इत्यादि समस्याओं पर प्रकाश डाला और बताया कि बिना दो बच्चों के कानून बनाए देश में व्याप्त समस्याओं का निराकरण संभव नहीं है वहाँ पर उपस्थित जन समूह से हाथ उठवाकर पूछा कि कितने लोग इस जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के पक्षधर हैं तो सभी सदस्यों ने ज़ोरदार तरीक़े से हाथ उठाकर समर्थन किया। फाउंडेशन के जिला महासचिव सुंदर कुमार आर्य ने आवाह्न किया कि 11 जुलाई 2022 दिन सोमवार को “विश्व जनसंख्या दिवस” पर अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल हापुड़ में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित होकर दो बच्चो के कानून बनाने की मांग का समर्थन करें।विश्व जनसंख्या दिवस पर उपस्थित होने की जानकारी करने पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आश्वासन दिया तथा कानून बनाने की मांग का समर्थन किया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कृष्ण पधान, जसपाल बैसला. निशान्त मुखिया, प्रशान्त गुर्जर, ननदराम बैसला,बीरपाल नागर, सुरजपाल सिंह,बिजेनदर बैसला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हापुड़: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में लोगों ने इन लापरवाह अधिकारियों…
Read more






















