हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 1,921 राशन कार्ड़ों की करीब 10 हजार से अधिक यूनिटों को सर्वर से डिलीट किया गया है जिसके बाद सर्वर से पात्रों को जोड़ा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमाह 10,000 से अधिक अपात्र यूनिट पात्र कार्ड धारकों के हक का निवाला छीन रहे थे. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच पांच किलो राशन पात्र कार्ड धारकों को दिया जा रहा था जिसे यह अपात्र कार्ड धारक डकार रहे थे.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























