हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में विद्युत विभाग और विजिलेंस की टीम ने गुरुवार की सुबह लाइन लॉस की शिकायत पर ग्रामीण अंचल में अभियान चलाया. ऐसे में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं बकायेदारों को भी चेतावनी दी गई. बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान गांव दस्तोई और दादरी में कटिया डालकर चोरी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा. विद्युत निगम के एसडीओ राजीव कुमार, विजिलेंस टीम के मुमताज खान के नेतृत्व में 23 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























