हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और सभी ने एकता का संदेश दिया. साथ ही भाईचारे की मिसाल पेश की. जुमे की नमाज के बाद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के साथ क्षेत्र में निकले और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की पल-पल की गतिविधि पर निगरानी रखी गई. हापुड़ में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा होने के बाद सौहार्द की मिसाल कायम की गई और भाईचारे का संदेश दिया. बता दें कि नमाज से पहले धर्मगुरुओं ने वीडियो संदेश जारी कर शांति बनाएं रखने की अपील की थी
एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म
🔊 Listen to this एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर महिला का…
Read more






















