हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का कहना है कि जुमे की नमाज को लेकर जनपद में अलर्ट है और पुलिस लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी से अपील की कि अफवाहों से बचे. बता दें कि हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं, ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस के साथ-साथ कमांडो का भी कड़ा पहरा है. मुस्तैदी के साथ पुलिस-प्रशासन हर मोर्चे पर तैनात है.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















