👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोरोना महामारी की वजह से छात्रों की पढ़ाई पर बहुत प्रभाव पड़ा है। हर बच्चे की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए व आत्मविश्वास की मजबूत भावना विकसित करने के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया.
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित समर कैंप ब्लॉक हापुड़ के 45 गांव में स्वयंसेवी के द्वारा कैंप संचालित किया जा रहा है. कैम्प में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं
गांव अहमदपुर नया गाँव में संचालित समर कैंप का डायट प्राचार्य हापुड़ दिनेश सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान रजनीश यादव , ललिता, ममता पंकज गुप्ता उपस्थित रहे. प्राचार्य ने इस दौरान बच्चों से बातचीत की स्वयं सेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

























