हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली परिसर में खड़े 117 वाहनों की नीलामी 12 जून को होगी. नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कोतवाली परिसर में साल 2003 से 2017 तक कुल 117 वाहन खड़े हैं जिनको लेकर किसी ने मालिकाना हक का दावा प्रस्तुत नहीं किया है. ऐसे में एक कमेटी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह है. बता दें कि 117 वाहनों की नीलामी 12 जून को होगी.























