हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बन रहे अटल गौरव पार्क की चर्चा जन-जन की जुबान पर है और इससे भी अधिक चर्चा पार्क के स्थल पर बने अस्पताल भवन, आवास व व्यवसायिक भवन को गिराने को लेकर है।
आपकों याद होगा कि इस स्थान पर नगर पालिका हापुड़ एक जनाना अस्पताल का संचालन करती थी। अस्पताल के भवन में चिकित्सकों बैठने, मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीकरण तथा मरीजों को पट्टी आदि करने व दवाईयां वितरण के लिए अलग-अलग कमरे थे। चिकित्स के आवास में भूतपूर्व विधायक डा.अख्तर परिवार के साथ रहते थे। यानि कि चिकित्सक आवास व अस्पताल भवन काफी बड़े बने थे।
इस परिसर में एक व्यापारिक काम्प्लैक्स भी करोड़ों रुपए खर्च करके बनाया गया।
इन नियमों का हुआ उल्लंघन- भवनों को गिराने की अनुमति शासन से लेनी चाहिए थी। अनुमति मिलने पर अखबारों में खुली बोलती हेतु निविदा प्रकाशित की जानी चाहिए थी। निविदा की बोली हेतु सक्षम अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए थी। निविदा से होने वाली आय को परिषद के खाते में जमा होना चाहिए था।
अटल गौरव पार्क का निर्णय लेने से पूर्व उक्त प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। भवनों को ठेकेदार की मदद से गिरा कर रातों-रात मलवा उड़ाया जा रहा है। नागरिकों ने भवनों के मलवे में हो रही हेराफेरी की जांच की मांग की है।
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749
























