हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 17 मई को हुई गंगा की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मनोज कौशिक को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि पुलिस ने मनोज की गिरफ्तारी हिमाचल से की है जो हत्या कर हिमाचल भाग गया था.
17 मई को हापुड़ पुलिस को हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास जन सुविधा शौचालय के बाहर एक महिला का शव होने की सूचना मिली. शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और गंगा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी का पता लगाया. बताया जा रहा है कि शराब पीने के विवाद में मनोज कौशिक उर्फ छंगा निवासी परीक्षितगढ़ ने गंगा की गला दबाकर हत्या कर दी जो वारदात को अंजाम देने के बाद हिमाचल फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया जिससे एक बैग भी बरामद किया गया है.



























