हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने बुधवार को हैंडलूम नगरी पिलखुवा के गाँव परतापुर में ग्राम पंचायत सचिवालय, ओपन जिम, भूगर्भीय जल के स्तर बढ़ाने, गांवों में सौंदर्य स्थल बनाने के उद्देश्य से चलाई गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर का शिलान्यास किया. केंद्रीय राज्यमन्त्री जनरल वीके सिंह ने मंच के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी. वहीं उन्होंने कहा कि गांवो में अमृत सरोवर बनाने का कार्य कराया जा रहा है और ग्रामीणों से अपील भी की गई है कि किसी भी ग्रामीण को तालाब में गंदगी नही करनी है और साफ सफाई रखनी चहिए. इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम, सीडीओ प्रेरणा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा व भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.






















