हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट के दौरान 13 लोगों की जान चली गई. हादसा इतना भयंकर था कि कामगार जिन्दा जल गए और तड़प-तड़प मर गए. हादसे में जान गंवाने वाले दस लोग शाहजहांपुर के थे जिनमे से दो को हापुड़ में ही सुपुर्द ए खाक किया गया जबकि आठ का अंतिम संस्कार शाहजहांपुर के भंडेरी गांव में किया गया.
मृतकों का सोमवार को गमगीन माहौल में जलालाबाद के कोलाघाट पर रामगंगा किनारे अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान शाहजहांपुर डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद के साथ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अनिल के शव को उसके भाई राकेश, राघवेंद्र के शव को पिता रामनरेश, प्रेमपाल की चिता को भाई राजपाल, छविराम को पिता कल्लू, भूरे को उसके भतीजे सुशील, रामू को भाई श्यामू, सर्वेश को पिता पप्पू और अनूप को पिता राजेश ने मुखाग्नि दी.
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225





























