किराए की फैक्ट्रियों में हो रहा है अवैध धंधा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना के औद्योगित क्षेत्र में स्थित एक इलैक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में हुए एक घातक विस्फोट से इस बात का खुलासा हुआ है कि धंधेबाज गलत अवैध धंधा करने के लिए फैक्ट्री किराए पर लेकर अवैध धंधा करते है औऱ फैक्ट्री मालिक किराए से अपनी परमानेंट इंकम बनाते है। हापुड़ में ऐसे एक नहीं अनेक औद्योगिक संस्थान है, जो किराए की फैक्टरियों में संचालित है।

हापुड़ में मेरठ रोड पर धीरखेड़ा क्षेत्र है, जो जनपद मेरठ में है, परंतु हापुड़ सीमा पर स्थापित होने के कारण अधिकांश हापुड़ के लोग फैक्ट्री स्वामी है, परंतु दर्जनों ऐसे संस्थान है, जो किराए की फैक्ट्री में चल रहे है और एक भी मानक पूरा नहीं करते है। ऐसे संस्थानों में अनेक बार अवैध कारोबार पकड़े गए है।

बात पिछले दिनों की है कि जब एनसीआरटी की पुस्तकों का जखीरा एक किराए की फैक्ट्री में पकड़ा गया। एक किराए की फैक्ट्री में तो नकली मुर्गी दाना आज बन रहा है जो प्रदूषण को फैलाता है। नकली दवाओं का जखीरा भी पकड़ा जा चुका है। नकली खाद्य पदार्थ बनाने वाली अनेक फैक्ट्रियां धीरखेड़ा क्षेत्र में संचालित है। जिसे कहीं जगह नहीं मिलती, वह अपना मुंह उठाकर मेरठ रोड पर पहुंच जाता है औऱ किराए की जगह में अवैध धंधा शुरु कर देता है। नागरिकों की मांग है कि किराए की जगह पर संचालित फैक्ट्रियों की जांच की जाए। वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!