👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ लाल कोठी क्षेत्र के लोगों ने स्वर्ग आश्रम रोड पर लाल कोठी रोड का नाम बदल कर अमर शहीद सुनील कौशिक मार्ग रखने की मांग की। इस सिलसिले में क्षेत्रीय लोगों ने चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को एक ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि 26 मई-2022 को देश की सुरक्षा में पंजाब बार्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल में एएसआई सुनील कौशिक देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था, शहीद सुनील कौशिक हापुड़ निवासी था। चेयरमैन ने मांग का समर्थन करते हुए मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।
JOB ALERT: फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076





























