हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के सत्यापन हेतु सोशल ऑडिट किए जाने के संबंध में शनिवार को ग्राम बझीलपुर में एक खुली बैठक किसानों की आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक के अपात्र लाभार्थियों को हटाना और योजना से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित करके लाभ प्रदान कराने हेतु कार्रवाई की गई ।पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करके ओपन सोर्स के माध्यम से अपना पंजीकरण जन सुविधा केंद्र के माध्यम से कराने को कहा गया और शेष बचे हुए लाभार्थी जिन किसान भाइयों की ईकेवाईसी नहीं हुई है,उन किसान भाइयों को ईकेवाईसी करने के लिए कहा गया। बैठक में कृषि विभाग के प्रावैधिक सहायक हौसला प्रसाद, बी टी एम शेखर त्यागी,राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी, ग्राम प्रधान राजू सैनी, ब्रजभूषण त्यागी चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजकुमार त्यागी, राजबीर जाटव नरेश कौशिक ,अश्फाक खान ,महेंद्र सैनी आदि किसान उपस्थित थे।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922
























