हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी शिवांगी गोयल को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है. शिवांगी गोयल के यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहें हैं. शिवांगी का कहना है कि उन्होंने यह मुकाम सेल्फ स्टडी से हासिल किया है.
यूपीएससी परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद पिलखुवा निवासी शिवांगी गोयल ने 177 वी रैंक प्राप्त की है जिसके बाद शिवांगी गोयल के घर पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा है. शिवांगी गोयल ने बताया कि 2019 में विवाह के बाद पहला एग्जाम दिया जिसमें वह सफल नहीं हो पाई अब तीसरे प्रयास में चयन हुआ है. शिवांगी का कहना है कि मैंने उन्होंने सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया है. शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. बता दें कि शिवांगी गोयल के घर जनपद हापुड़ और आसपास के लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए घर पहुंच रहे हैं.





























